फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। प्रदेश सरकार के आदेश पर रविवार से पॉलीथिन एवं पॉलीबैग के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए जुर्माना एवं सजा का भी प्रावधान किया गया है। व्यापारियों और आम जनता को जागरूक करने के लिए शनिवार को नगर पालिका के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली नगर पालिका से शुरू होकर नारायण तिराहा, तहसील तिराहा, पक्का तालाब, कटरा बाजार, गढैया होते हुए बड़ा बाजार, स्टेट बैंक चौराहा होते हुए नगर पालिका परिषद प्रांगण में समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग हाथों में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर पर्यावरण से नाता जोड़ो, पॉलीथिन का उपयोग छोड़ो और अपने शहर को न करें मैला, साथ में लेकर आएं थैला जैसे नारे लगाते चल रहे थे।
रैली में समाज सेवी अब्दुल वाहिद, अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव, डॉ. एके आहूजा, रजनी यादव, डॉ. पीएस राना, डॉ.कार्यालय अध्यक्ष ह्रदयराम यादव, नानक चंद्र कश्यप, सभासद गौतम यादव, पंचम सिंह, रॉकी यादव, राजवीर, रफीक, श्यामबाबू, इमरान कुरैशी अध्यक्ष प्रतिनिधि, राजेश गुप्ता, दीपक औहरी,रामप्रकाश गुप्ता, विपिन राय, सचिन गुप्ता, नीलाभ गुप्ता मौजूद रहे। जागरूकता रैली का जनमानस एवं दुकानदारों पर प्रभाव देखा गया। सभी ने सरकार एवं पालिका की मुहिम में सहयोग देने का भरोसा दिया। पालिका कार्यालय में शपथ ली गई कि पॉलीथिन का प्रयोग न तो करूंगा और न किसी को करने दूंगा। कार्यक्रम के अंत में अब्दुल वाहिद एवं ईओ ने आभार जताया।