फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल निर्माण में गड़बड़ी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत भादऊ में बन रहे अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में डीपीआरओ को निरीक्षण के दौरान खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


ग्राम भादऊ में लगभग साढे़ पांच लाख की लागत से बन रहे अत्येष्टि स्थल के निर्माण में डीपीआरओ को कच्ची ईंट का प्रयोग होते मिला। नींव में न तो कंक्रीट डाली गई और न उसे पर्याप्त गहरा खोदा गया। जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुसार नियमानुसार अंत्येष्टि स्थल का निर्माण ग्राम पंचायत को खुद कराना चाहिए, लेकिन प्रधान व पंचायत सचिव ने आपसी साठगांठ कर किसी बाहरी ठेकेदार को अंत्येष्टि स्थल निर्माण का ठेका दे दिया।

डीपीआरओ ने इस संबंध में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव राजेश धाकरे से स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों के नाम जारी नोटिस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर सरकारी धन की रिकवरी किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें