फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे का सम्मान भूलीं केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, पत्रकारों ने सवाल पूछा तो भड़क उठीं

Thu, 05 Jul 2018 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कार में बैठीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बैठक में हिस्सा लेने आईं केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान भूल गईं। उनकी कार पर तिरंगे का अपमान होता रहा, लेकिन उन्हें इसकी खबर तक न थी।
विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार पर फटा हुआ तिरंगा लगा था। इस पर मीडिया की नजर पड़ी। जब मंत्री की कार रुकी तो पत्रकार उनसे इसे लेकर सवाल करने लगे। इस निरंजन ज्योति भड़क गई। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, आप लोगों को और कोई सवाल पूछने के लिए नहीं होता। इतना कहकर बैठक में भाग लेने चली गईं। उस वक्त तक उनकी गाड़ी पर लगा फटा हुआ तिरंगा नहीं उतारा गया था। 
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित होटल उत्कर्म विलास में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संगठन की बैठक ली। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरकार के मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें