फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विधवा की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। गांव उमराया में छत पर सोई विधवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने चचिया ससुर और उसके परिवार पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला सोमवार को खेत देखने के लिए अपने मायके से ससुराल आई थी। उसके पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बरसाना के गांव डिरावली निवासी रमेश की बेटी ओमवती का विवाह वर्ष 2014 में छाता के गांव उमराया निवासी भूप सिंह के बेटे शेरपाल से हुआ था। 2016 में पति की सर्पदंश से मौत के बाद दो साल के बच्चे को लेकर विधवा मायके में रहने लगी। सोमवार को खेती देखने को अपने पिता के साथ गांव उमराया पहुंची। यहां रात को पिता तो नीचे सो गए और विधवा घर की छत पर सोई हुई थी।

रमेश ने बताया कि चीखने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे तो उनकी बेटी मृत पड़ी थी। उनका आरोप है कि जहर देकर चचिया ससुर और उनके बेटे ने मारा है। दामाद इकलौता होने के नाते पूरी जमीन-जायदाद उनकी बेटी के हिस्से में आ गई। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें