फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे मे डूबी कई बस्तियां

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग।
विज्ञापन
कासगंज। शहर के तहसील रोड पर रखा ट्रंासफार्मर फुंकने से बिजली संकट गहरा गया। कई बस्तियां सोमवार रात अंधेरे में डूबी रहीं। कई अन्य क्षेत्रों में भी बिजली संकट से लोगों को दिक्कतें हुईं। कटौती के कारण पेयजल का संकट गहरा गया।
विज्ञापन

तहसील रोड पर रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार रात 9 बजे फुंक गया। इससे ट्रांसफार्मर से जुड़ी बस्ती मीना बाजार, रामबाबू चौक, तहसील रोड, गली बोहरान, गली डा. छेदालाल, कूंचा बाबूराम, सहित कई बस्तियों में रात भर अंधेरा छाया रहा। बिजली के अभाव में लोग रात को चैन की नींद नहीं सो पाए। दिन निकलने पर लोगों के सामने पेयजल का संकट पैदा हो गया। लोगों को इधर-उधर से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ी। इन बस्तियों में लगभग 15 घंटे तक बिजली संकट रहने से लोग हाहाकार कर उठे। विभाग ने मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की। इसके बाद दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उपकरणों की खराबी के चलते बिजली संकट रहा। बड़ी होली क्षेत्र में रात को तीन बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। गली पचौरियान, गली जोशियान, गली अमीनुद्दीन में रात भर बिजली का खेल चलता रहा। बार-बार वोल्टेज कम ज्यादा होने से कई लोगों के पंखे, बल्ब आदि खराब हो गए। चित्रगुप्त कालोनी, गंदा नाला क्षेत्र में भी रात में बिजली का संकट रहा।

अलीगंज में फिर बरसे मेघ
एटा। गरमी उमस से जूझ रहे शहरवासियों को राहत नहीं मिल रही। सोमवार शाम से उमड़े बादल रात को कई जगह बरसे लेकिन शहरवासियों को बूंदों से ही तसल्ली करनी पड़ी। मंगलवार दिन की चटक धूप के बाद फिर लोगों में बारिश की आस बढ़ी लेकिन शहर में फुहारें तक नहीं आईं। जबकि अलीगंज में बारिश होने से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश की आस लगाए लोग मायूस हो रहे हैं। पखवाड़े से बढ़ रही गरमी उमस के बाद निकटवर्ती जिलों में ही नहीं वर जिले के सीमांत क्षेत्रों में भी दो बार बारिश हो चुकी है लेकिन शहर पर इंद्रदेव की कृपा नहीं हो रही। मंगलवार सुबह से घुमड़े बादलों के चलते जहां धूप सामान्य रही सनकी हवा ने भी उमस का कहर कम कर दिया। दोपहर को बढ़ी गरमी उमस के बाद लोगों को बारिश की आस बंधी लेकिन मायूस रहे। जबकि अलीगंज तहसील क्षेत्र में झमाझम बारिश से लोग झूम उठे। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 27 से मानसून की भविष्यवाणियों से आस लगाए लोगों को बस एक दिन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें