फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मुलाकात करने पहुंचा चंदन का परिवार

विज्ञापन
मृतक चंदन के पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के विवाद को लेकर शहर में हुई हिंसा के दौरान गोली लगने से मौत का शिकार हुए अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन ने परिवारीजनों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन पर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान चंदन चौक की मांग उठाई गई वहीं पांच फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन चंदन चौक के लिए चंदन की बहन उनसे कब तक चंदन चौक बनेगा इसकी तिथि पूछने लगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया, लेकिन परिवारीजनों को संतुष्टी नहीं हुई और वे कक्ष से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

हालांकि मुख्यमंत्री ने मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिए। चंदन चौक को लेकर भी स्थान के लिए जिला प्रशासन को पूर्व में निर्देशित किया गया है, लेकिन परिवारीजन इस बात से व्यथित हैं कि चंदन की हत्या को इतना समय बीत गया, लेकिन अभी तक चंदन चौक नहीं बन सका है। चंदन की बहन कीर्ति ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल आश्वासन दे रहे हैं कब तक आश्वासन पर भरोसा किया जाए। पिता सुशील गुप्ता ने बताया कि चंदन चौक बनवाने के लिए लगातार मांग की जा रही है, लेकिन उनकी मांग लगातार अनसुनी हो रही है। वहीं मामले में फरार 5 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें