फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा वेटरनेरी विवि छोड़ मेरठ जा रहे कई शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वेटरनेरी विश्वविद्यालय मथुरा के छह प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जल्द ही सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ का दामन थामने जा रहे हैं। इस संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। इस पूरी प्रक्रिया से मथुरा वेटरनेरी विश्वविद्यालय में चर्चाओं का दौर चल रहा है।
विज्ञापन


मेरठ स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने कुछ वर्ष पहले वेटरनेरी कालेज की शुरुआत की है। लेकिन, शिक्षकों की कमी के चलते इस प्रक्रिया में अवरोध आ गया था। मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय मेें शिक्षकों की यह कमी अब जल्द ही वेटरनेरी विश्वविद्यालय मथुरा से काफी हद तक पूरी होने जा रही है।

सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की ओर से शिक्षक भर्ती के लिए अपनाई गई प्रक्रिया में मथुरा वेटरनेरी विश्वविद्यालय के 11 शिक्षकों ने आवेदन किया। इसमें से छह शिक्षकों को चयन प्रक्रिया के बाद नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि कुछ और शिक्षकों को भी निकट भविष्य में नियुक्ति पत्र जारी हो सकते हैं। मेरठ में चयनित होने वाले शिक्षक मथुरा वेटरनेरी विश्वविद्यालय में गायनोकोलॉजी, सर्जरी, फार्माकोलॉजी, एनाटॉमी, एपीडेनियोलॉजी, लाइव स्टॉक प्रोडक्ट टेकभनोलॉजी विभाग से बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें