फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय समिति ने प्रधानाचार्य की पदोन्नति को किया निरस्त

विज्ञापन
कालेज - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज की प्रधानाचार्या की पदोन्नति को मंडलीय समिति ने निरस्त कर दिया है। इस मामले में शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच की और निरस्त करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन


प्रबंधन की संस्तुति पर वर्ष 2015 में रेखा शर्मा की पदोन्नति अंग्रेजी के प्रवक्ता के रूप में हुई थी। यह पद अनुसूचित जाति के प्रवक्ता से रिक्त हुआ था। प्रबंधन ने सामान्य वर्ग की रेखा शर्मा का उक्त पद के लिए संस्तुति कर दी।

डीआईओएस की जांच में सहायक अध्यापक की प्रवक्ता अंग्रेजी के पद पर तथ्यों का गोपन कर पाई गई पदोन्नति को नियम विरुद्ध माना गया। डीआईओएस अरुण कुमार दुबे की संस्तुति पर मंडलीय पदोन्नति समिति की बैठक में सहायक अध्यापिका रेखा शर्मा की पदोन्नति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस समिति में संयुक्त शिक्षा निदेशक, राजकीय इंटर कालेज आगरा के प्रधानाचार्य तथा जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें