फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी करेगी मतदाता सूची की जांच

विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में की गई हेराफेरी का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। विधायक की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने एसआईटी को इसकी जांच सौंपी है।
विज्ञापन

विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई थी। इसकी शिकायत डीएम से की थी। गड़बड़ी मिलने पर लेखपाल, रजिस्ट्रार, कानूनगो को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। फर्जी वोट काटने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिलकर मतदाता सूची की जानकारी दी। सीएम ने 2012 से मतदाता सूची के जांच के आदेश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने की थी जांच
कंप्यूटर आपरेटर ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हैक कर वार्ड सात मे बदलाव किया था। इसकी जांच अपर जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने की थी। कंप्यूटर ऑपरेटर जमील अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

80 बूथ में मिले छह हजार वोट
विधायक ने बताया कि प्रशासन द्वारा की गई जांच में पाया गया है कि 80 बूथों पर छह हजार मतदाताओं के गलत वोट काटे गए हैं, जबकि वह सभी लोग अपने अपने घर पर मौजूद मिले। विधायक ने 20 हजार वोट फर्जी वोट बनाने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें