मैनपुरी-किशनी। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर ग्रामसभा अहिकारीपुर के गांव हविलिया के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटा डीलर पर कम राशन तौलने और फर्जी हस्ताक्षर बनाकर सारा राशन हजमकर करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने प्वाइंट आफ सेल (पोस) मशीन लगाने की मांग की।
ग्राम प्रधान हकीम सिंह यादव के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर गांव हविलिया के एक दर्जन कोटा डीलर की शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटा डीलर राशन का वितरण बताए गए समय पर नहीं करता है। वह अपने चहेतों को राशन देकर दुकान बंद कर देता है।
ग्रामीणें ने शिकायत की कि कोटा डीलर ग्रामीणों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर सारा राशन हजमकर लेता है। ग्रामीणों ने एसडीएम अशोक प्रताप सिंह से मांग की कि कोटा डीलर को बदलकर पोस मशीन लगाई जाए, जिससे गड़बड़ी न हो। सुदेश यादव, विनोद यादव, सुरेंद्र, सुनील कुमार, नेत्रपाल, जनवेद, मलखान, रजनेश, रामनरेश, हश्चिन्द्र आदि रहे।