मैनपुरी। विकास के लिए सीडीओ ने नखतपुर गांव को गोद तो लिया, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। गांव की देखभाल नहीं होने के कारण अव्यवस्थाओं का आलम है। गलियों में हर ओर भरा कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गांव का मुख्य मार्ग भी गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
केंद्र और राज्य सरकार ने गांव की सूरत सुधारने के लिए सभी अधिकारियों को दो-दो गांव गोद लेने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने नखतपुर और अजीतगंज गांव को गोद लिया है। गांव नखतपुर की आबादी लगभग ढाई हजार के करीब है। गांव जाने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों को रोज टूटी हुई सड़क से गुजरना पड़ता है।