तहसील क्षेत्र से मिल रही लगा तार विद्युत चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस अधिकारियों व कर्मियों की टीम ने क्षेत्र में अचानक छापा मार कार्रवाई की। विद्युत चोरी के मामले में 27 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
क्षेत्र के ग्राम मझोला में अलीगढ़ से आए प्रवर्तन दल प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने टीम के साथ छापा मार कार्रवाई कर की। 26 लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा। जिनमें सूरजपाल, सोरन सिंह, उमेश चंद्र, रविंद्र प्रसाद, श्यामसुंदर, सुनहरी लाल, अजयपाल, राहुल, डब्बू, रामवीर, गोविंद, अल्ताफ, शाहिद, अनीस, मदन, बबलू, कलीम, इनुस, नसीर, अय्यूब, निजामुद्दीन पप्पन, उमेश सिंह, ताहिर, हाकिम सिह शामिल हैं। ग्राम नरथर में छापामार कार्रवाई के दौरान सोवरन सिंह को विद्युत चोरी कर आटा चक्की चलते पाया गया। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। अवर अभियंता अब्दुल्ला खान ने लोग आवश्यकता के अनुसार लोड बढ़वा लें, जिससे विभागीय कार्रवाई का सामना न करना पड़े। चेकिंग के दौरान लोड अधिक होने पर विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया जाएगा।