एटा। जिले में डा. भीमराव आंबेडकर का 127वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिले भर में शोभायात्रा निकाली गईं।
कचहरी रोड स्थित आंबेडकर पार्क मेें सुबह बुद्ध वंदना और भीम वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया। संकीर्तन मंडल ने भक्तिगीत प्रस्तुत किए। साथ ही आंबेडकर पार्क में समाज के मेधावियों को डीएम अमित किशोर और एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।
वहीं शाम को आंबेडकर पार्क से डा. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कचहरी रोड, गांधी मार्केट, जीटी रोड, हाथी गेट, घंटाघर, मेहता पार्क, वली मुहम्मद चौराहा, रेवाड़ी मोहल्ला, मारहरा दरवाजा, कटरा मोहल्ला, ठंडी सड़क होती हुई आंबेडकर पार्क पर संपन्न हुई। आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोहा। रणजीत सिंह यादव, उमेश दिनकर, मेधाव्रत शास्त्री, जवाहर लाल विमल, प्रमोद कुमार, अनंत प्रताप सिंह, बलवीर भास्कर, अनिल सागर, अवधेश राव, सुभाष सागर, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई आंबेडकर जयंती
एटा। कलक्ट्रेट सभागार, कचहरी रोड स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम का डीएम अमित किशोर, एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि जनपद में सर्वाधिक अनुसूचित जाति, जनजाति आबादी वाले 20 ग्रामों को चिह्नित कर गांव में रहने वाले गरीब, वंचित लोगों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित कर गांव में वृहद स्तर पर विकास कार्य किया जाएगा। एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि डा. आंबेडकर संविधान के निर्माता थे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम न्यायिक रामअरज यादव, एएसडीएम संजीव कुमार, डीआईओ यतीश चंद्र गुप्ता, एडीईओ पंचायत सुधाकर मैथिल, आबकारी अधिकारी आनंद सिंह, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा शर्मा, एसपीओ सुधाकर सिंह, ईडीएम अविरल तिवारी, दीपक सक्सेना, मनोज शर्मा, सुशील श्रीवास्तव रहे।
नगर पंचायत में मनाई गई जयंती
जैथरा। कस्बा की नगर पंचायत कार्यालय पर डा. भीम राव आंबेडकर की 127वीं जन्म जयंती मनाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह चौहान ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामपाल सिंह राठौर, प्रहलाद सिंह चौहान, दिलावर खॉ, उर्जेश यादव, राजेंद्र, रामसनेही, सुनील सिंह, हदीश खां मौजूद रहे।
किया माल्यार्पण
अवागढ़। जयंती पर नगला ब्लॉक स्थित प्रतिमा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण किया। विधायक संजीव दिवाकर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश वार्ष्णेय, धर्मेन्द्र सिंह, रमेश पाल सिंह, अतुल वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, रिंकू वार्ष्णेय, तेज प्रताप सिंह, जितेंद्र दिवाकर, अमित जैन, मोना वार्ष्णेय रहे। वहीं दूसरी ओर चेयरमैन महेश पाल सिंह, राजेश सरानीए टिंकू मौर्या, महेश भास्कर, बंटी आदि ने भी माल्यार्पण किया।
सकीट में मनाई जयंती
सकीट। डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मोत्सव सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में मनाया। वही चेयरमैन प्रतिनिधि गौतम सिंह सराफ ने बाबा साहब की प्रतिमा की आरती उतार माल्यार्पण किया। वही बीजेपी के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर राजपूत ने कहा कि बाबा साहब को लोग आधुनिक युग का मनु कहकर आज भी सम्मानित करते है। धर्मेन्द्र सहाय दीक्षित, बकील अंसारी, सुमित वाष्र्णेय, सौरव कुमार, मुन्ना कुरैसी, यामीन कुरैसी, गौरव वाष्र्ीेय, चन्द्रभान सिंह, वजरुद्दीन, भरत सिंह, ओम कांत वार्णेय आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाई गई डॉ. आंबेडकर की जयंती
जलेसर। संविधान निर्माता की जयंती के अवसर पर मोहल्ला गोलाकुआ स्थिति एवं गोलनगर स्थिति प्रतिमा पर विधायक संजीव दिवाकर एवं पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल के साथ भाजपाईयो ने माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित कराया। महामंत्री विशन वार्ष्णेय, सुधीर गौतम, नरेश ठाकुर, कपिल गुप्ता, संजीव वर्मा, मनु ठाकुर, उत्साह भारद्वाज, अमित विद्रोही, झरनेंद्र प्रताप सिंह आदि मोजूद थे।
डॉ. आंबेडकर अनुयाईयो एवं शोभायात्रा कमेटी द्वारा प्रात: काल मोहल्ला गोलाकुआ, महावीरगंज, गोलनगर एवं अकबरपुर हवेली पर स्थिति संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया गया। भंते धम्म प्रदीप महाथेरा, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामदास, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी, ओमप्रकाश बौद्ध, दाऊदयाल बौद्ध, शोभायात्रा कमेटी अध्यक्ष तेजेंद्र सागर, राजेश बोद्ध सहित सैकड़ों समाज के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
सपा के पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर का जन्म दिवस मनाया। देर शाम ग्राम पसियापुर एवं शाहनगर टिमरूआ मे जयन्ती शोभायात्रा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। टिमरूआ में रामदास जाटव, डॉ. भगवान सिंह, रतन सिंह, दिनेश कुमार, राजकुमार, महाराज सिंह, लायक सिंह, कुवरपाल सिंह, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने मनाई भीमराव आंबेडकर जयंती
एटा। जिला कांग्रेस कमेटी ने डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। राजकुमार सक्सेना, भगवान स्वरूप प्रजापति, रामपाल सिंह यादव, प्रमोद महाजन, मोहम्मद इरफान, वेदप्रकाश पाठक, राजेश धनगर, अनिल सोलंकी, नीरज धनगर, अवधेश दिवाकर, महिला जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रभा यादव आदि मौजूद रहे।
जातीय संकीर्णता तोड़ने को युवा आगे आएं
एटा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जाति प्रथा समाप्त करने का आह्वान किया। अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए जातीय बंधनों को तोड़ना होगा। अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष शिवम राजपूत ने कहा कि दुष्प्रचार सोशल मीडिया की झूठी खबरों से सावधान रहें। जिला संयोजक निखिल चौधरी, नगर मंत्री अमित यादव, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कुशल खितौलिया, सचिन यादव, हर्ष जादौन, राहुल जैन, मनीष राज, हैप्पी गुप्ता आदि प्रमुख हैं।
सपाइयों ने मनाई आंबेडकर जयंती
एटा। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हॉल में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता थे उन्होंने 32 डिग्रियां हासिल की थी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व सांसद कैलाश यादव, पूर्व विधायक अतिम गौरव यादव, रणजीत सुमन ने भी विचार व्यक्त किए। डा. श्याम सिंह शाक्य, राजू यादव, ओमपाल सिंह, परवेअज जुबैरी, विनोद गुप्ता, बबलू यादव, अमर सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
भाजपा नगर मंडल ने मनाई आंबेडकर जयंती
एटा। भाजपा व भाजयुमो ने शहर में स्थापित आंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई है। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप भामाशाह, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खंडेवाल, जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, सचिन उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, विक्रांत माधौरिया ने भी संबोधित किया।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई शोभायात्रा
मारहरा। कस्बा में भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। अनुयायियों ने बाबा साहब के जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली, जो मिरहची अड्डा स्थित नगर पालिका कार्यालय से शुभारंभ होकर निर्धारित मार्गों से होती हुई रेलवे रोड स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क में जाकर समापन किया गया। पालिकाध्यक्ष परवेज जुवैरी ने कहा कि कि बाबा साहब का देश के लिए जो योगदान है उसे भुलाया नहीं जा सकता। शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष ओपी गौतम, प्रबीन कुमार, सुुरेंद्र गौतम, मनोज कुमार रहे। वहीं कस्बा की गुलामाने मुस्तफा सामाजिक संस्था द्वारा शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों को जलपान की व्यवस्था की गई। सुरक्षा में पुलिस और पीएसी के साथ सीओ सदर गुरमीत सिंह मौजूद रहे।
पिलुआ में निकाली झांकी
पिलुआ। आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा निकाली गई। हरिश्चंद्र मौर्य, किशन लाल, महेन्द्र पाल, इंद्रपाल, विनय, विमल, ब्रजेश, सोरन सिंह, प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विद्यालयों में दिखा आंबेडकर जयंती उत्सव
एटा। माध्यमिक विद्यालयों में भी बाबा साहब डॉ आंबेडकर की जयंती मनाई गई। शनिवार को महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ विनीता तिवारी ने चित्र पर माल्यार्पण करते हुए छात्राओं को समाज के लिए बाबा साहब के योगदान के बारे में बताया।
क्रिश्चियन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अश्वनी लाल, एमजीएचएम इंटर कालेज मारहरा में प्रधानाचार्य डॉ सुधीर गुप्ता, सोंगरा हायर सेकेंडरी स्कूल में मनोज तिवारी, जनता इंटर कालेज कैल्ठा में डीके सिंह, आर्य विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुदेशिया, डॉ अरुण उपाध्याय एवं आरएलसीएस इंटर कालेज में वीके मिश्र-एसएस भदौरिया ने भारत रत्न के चित्र पर माल्यार्पण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज जिरसिमी पर प्रधानाचार्य सतीश चंद्र त्रिवेदी व सीमा सोलंकी ने चित्र पर माल्यार्पण किया। आरएलसीएस इंटर कालेज के छोटी कक्षाओं के बच्चों ने भी बाबा साहब के बारे में संविधान बनाने, दलितों के लिए संघर्ष करने एवं कुरीतियों का विरोध करने की बात बताई।
आंबेडकर जयंती पर हुई कार्यशाला
एटा। जिले के मारहरा ब्लाक के गांव मुनव्वरपुर के अनिल कंप्यूटर एजूकेशन सेंटर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला समन्वयक निखिल माहेश्वरी ने त्रिवेणी केंद्र की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। ईडीएम अविरल तिवारी ने ग्रामीणों को डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जिला प्रभारी संतोष कुमार, केंद्र संचालक कपिल देव, संजीव कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे।
सपा, बसपा और भाजपा ने जयंती पर याद किए भारत रत्न : फोटो
अलीगंज। पुराने बस स्टैंड स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर सबसे पहले सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, सुभाष शाक्य, प्रमोद प्रेमी, लड्डन मियां, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमपाल सिंह, राधेश्याम सागर, बृजेश कुमार, लज्जाराम गुलशन, मदनलाल राना आदि सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शेा पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा माल्यार्पण किया। उनके साथ बसपा नेता जुनेद मियां, सुरेंद्र सिंह, रणजीत यादव, तारिक, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिकाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, डा. अशोक रतन शाक्य सहित सभासदों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
यादगार बन गई बाबा साहब की जयंती: फोटो
रोशनी से जगमगा उठे 396 ग्रामीणों के घर
12 गांवों में शिविर लगाकर बांटे कनेक् शन
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। डॉ आंबेडकर जयंती पर शुरू ग्राम स्वराज योजना के तहत चयनित जिले के 12 से अधिक गांवों में आयोजित सौभाग्य योजना शिविरों के माध्यम से 396 आवेदकों को विद्युत कनेक्शन दिए गए। चार शिविरों की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायकों ने की।
बाबा साहब की जयंती के दिन जिले के 396 निर्धन, ग्रामीणों के घर बिजली की रोशनी से जगमगा उठे। ऐसे में इन लोगों के लिए जयंती यादगार बन गई। विभागीय निर्देश पर शनिवार को जिले के12 गांवों में ग्राम स्वराज सौभाग्य योजना विद्युत शिविरों का आयोजन किया गया। मारहरा विधानसभा के गांव लोया बादशाहपुर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह वर्मा ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का मंशा हर घर को रोशनी देने की है। सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव अयार में विधायक विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधानसभा के गांव कुदेसा हीर्देपुर में सत्यपाल सिंह राठौर एवं जलेसर विधानसभा क्षेत्र के गांव शहनौआ में संजीव दिवाकर ने शिविरों की अध्यक्षता कर लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। शिविरों के माध्यम से 396 लोगों को तुरंत विद्युत संयोजन दिए गए। जलेसर में अधीक्षण अभियंता एके जैन, अधिशासी अभियंता एके सिंह आदि उपस्थित रहे।