फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को हथियारों के बल पर बंधक बना कर डाला डाका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कंथरी में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल कर आंगन में सो रही महिला को हथियारों के बल पर बंधक बना कर रसोई में रखे संदूके से ढाई लाख रुपये कैश और जेवरात लूट ले गए। महिला ने एक बदमाश को दबोच लिया तो बदमाशों ने बेरहमी से पीट कर महिला को घायल कर दिया। शोर सुन कर परिजन जागे तो बदमाश भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कंथरी निवासी पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह का परिवार गांव में रहता है। रविवार रात आठ से दस हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल लिया। अखिलेश की पत्नी घर के बाहर लेटी थी जबकि बच्चे कमरे में सो रहे थे। अखिलेश की पत्नी ने बताया कि आठ-दस बदमाश चारपाई के चारों ओर खड़े हो गए। सबके पास तमंचा, लाठी, सरिया थे। कुछ बदमाश आंगन में बनी रसोई में घुसे और संदूक में रखा ढाई लाख रुपये कैश और आभूषण ले जाने लगे।

इसी बीच महिला ने एक बदमाश को पकड़ कर शोर मचा दिया। इसी से गुस्साए बदमाशों ने महिला के सिर, पैर, पीठ में डंडों से पिटाई साथी को छुड़ा ले गए। शोर सुन कर जागे परिजन विरमादेवी को घायल देख हैरान रह गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने थानें में तहरीर दी है। पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें