फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारऊ में धर्मांतरण कराने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। धारऊ गांव में लोगों को बरगला कर धर्मांतरण कराने की सूचना पर बजरंग दल के पदाधिकारी पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि युवक गरीब और अशिक्षित लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई। बजरंग दल के संयोजक की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी एक युवक कई वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना चुका है। आरोप है कि वह गांव में ही रह रहा है। प्रत्येक रविवार को वह प्रार्थना सभा के नाम पर गरीब व कम पढ़े लिखे लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता आ रहा है। इसके लिए लोगों को रुपये देने का लालच भी दिया जाता है। पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई।

वहीं कई बार युवक को ऐसा न करने की हिदायत भी दी गई, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि रविवार को भी वह प्रार्थना सभा व सत्संग के नाम पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था। इस बीच ग्रामीण वहां पहुंच गए। साथ ही विरोध करने लगे। जानकारी होने के बाद बजरंग दल के संयोजक सुशील यादव समर्थकों के साथ गांव पहुंच गए।
विज्ञापन


युवक से बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ने लगा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई। बजरंग दल के जिला संयोजक ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने पर आरोपी को पुलिस पकड़ कर लाई थी। आरोपी जेल भी गया था, लेकिन एक दिन बाद ही छूट आया था। तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें