मैनपुरी। नवीन सत्र शुरू होते ही जनपद में निजी स्कूल संचालकों का प्रचार-प्रसार जोरों पर शुरू हो गया है। स्कूल संचालक लोगों को सुविधाओं का प्रलोभन देकर गुमराह कर रहे हैं। मध्यम वर्ग के लोगों का तो सीबीएसई के निजी स्कूलों में अपने बच्चों का प्रवेश कराना ही मुश्किल हो गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा धोखा चल रहा है। अभिभावकों से प्रवेश के समय वर्ष भर सुविधाएं प्रदान करने तथा एकबार के अतिरिक्त फिर किसी प्रकार का शुल्क न लेने का वादा करते हैं, लेकिन कभी परीक्षा के नाम पर तो कभी खेल तथा कार्यक्रमों के नाम पर अभिभावकों से वसूली की जाती है। निजी स्कूलों में नवीन सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें अभिभावकों फीस के नाम पर शोषण का सामना करना पड़ रहा है।