फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 51 गांवों में गृहकर की वसूली करेगा निगम

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। एक साल पहले नगर निगम में शामिल हुईं 32 ग्राम पंचायतों के 51 गांवों का अभी तक सर्वे नहीं हो सका है और नगर निगम गृहकर-जलकर वसूलने की तैयारी कर रहा है। सर्वे न होने के कारण निगम के पास इन गांवों की जनसंख्या का पूर्ण रिकार्ड तक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन नगर पालिका को जब नगर निगम बनाया गया था तब 32 ग्राम पंचायतों को निगम में शामिल किया गया था। इसमें 51 गांव शामिल हैं। नगर निगम बनने के बाद ग्राम पंचायतों में शामिल गांवों का सर्वे किया जाना था, ताकि उनसे गृहकर-जलकर वसूला जा सके। अभी हाल ही में बोर्ड बैठक होने के बाद नगर निगम इन गांवोें से कर वसूलने की तैयारी कर रहा है परंतु सर्वे न होने के वह ऐसा नहीं कर पा रही है।

सर्वे न होने का कारण नगर निगम के पास पर्याप्त कर विभाग में पर्याप्त अधिकारियों का न होना है। इसके चलते नगर निगम का कर संबंधी अन्य कार्य भी पिछड़ रहा है। नगर निगम के महापौर मुकेश आर्यबंधु ने बताया कि अगले माह तक इन गांवों का सर्वे करा लिया जाएगा। इस सर्वे के आधार पर हम इन वार्ड में सुविधाएं मुहैया कराएंगे। इसके बाद कर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें