फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में ही 32 हजार छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर शिकंजा कसा तो 32 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा ही छोड़ दी। ये संख्या परीक्षा में बैठने वाले कुल छात्र संख्या की 28 फीसदी बैठ रही है।
विज्ञापन


बोर्ड की परीक्षाओं में सख्ती का आलम ये है कि ऐसे छात्र जिन्होंने नकल के सहारे ही परीक्षाएं पास करने के मंसूबे पाल रखे थे अब वो परीक्षाएं छोड़कर जा रहे हैं। कंट्रोल रूम से मिले आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार 60730 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हुए थे। परीक्षाओं को शुरू हुए मात्र पांच दिन ही हुए है लेकिन 18030 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके है जो 29.68 फीसदी है। वहीं इंटर में 52924 छात्र पंजीकृत हुए इनमें से 14004 परीक्षार्थी पेपर छोड़ चुके है जो 26.46 फीसदी है।

इन पांच दिनों में कुल 16 फर्जी छात्र पकड़े गए है जो पंजीकृत छात्रों के स्थान पर पेपर दे रहे थे, वहीं 73 नकलची भी पकड़े गए हैं। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया नकल पर सख्ती के चलते बड़ी संख्या में छात्र परीक्षाएं छोड़कर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें