फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल हिंदी में एक छात्रा को नकल करते दबोचा

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान एक कालेज से एक छात्रा को अवैध सामग्री के साथ पकड़ा गया। उसके विरुद्ध थाना औंछा में तहरीर दी गई है। हाईस्कूल हिंदी में 15414 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए।
विज्ञापन


परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए डीएम सहित पूरा प्रशासनिक अमला निगरानी पर लगा हुआ है। जिले के 121 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी केवल प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान 33990 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 15414 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज ज्योंती से स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक ने स्वकेंद्र परीक्षा दे रही एक छात्रा से नकल पकड़ी।

छात्रा के विरुद्ध थाना औंछा में अवैध सामग्री का प्रयोग करने की तहरीर दी गई है। वहीं छात्रा की उत्तरपुस्तिका को सील कर दिया गया है। बुधवार को परीक्षा के दौरान सभी 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह जोनल और छह सचल दल प्रभारी भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने सभी सचल दल प्रभारियों से कहा है कि वो परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान मिश्रित प्लान पर विशेष ध्यान दें। हर हाल में मिश्रित प्लान तैयार कराकर ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सम्मिलित किया जाए।

मैनपुरी। आदि शक्ति इंटर कॉलेज पतारा पर डीआईओएस के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां केंद्र व्यवस्थापक ने पहले दिन जहां एकल प्लान तैयार किया वहीं बुधवार को भी मिश्रित प्लान तैयार नहीं किया गया। यहां डीआईओएस ने विशेष जांच टीम को भेजा था। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद डीआईओएस जीएस राजपूत ने केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें