फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्न पत्र देख किसी का खिला चेहरा तो कोई हुआ मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशभन पत्र देकर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे तो खिले देखे गए। वहीं ऐसे विद्यार्थी परेशान रहे जिन्हें सवालों के जवाब नहीं आ रहे थे। हालांकि शासन की ओर से की गई चाक चौबंद व्यवस्था से छात्र-छात्राएं संतुष्ट नजर आए।

प्रश्न-पत्र अधिक कठिन नहीं था। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा देने का आनंद ही कुछ और होता है। कड़ी सख्ती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा देने की प्रसन्नता है। निश्चित ही हिंदी में अच्छे अंक हासिल होंगे।
विज्ञापन

अर्चना कुमारी, कक्षा 12

प्रश्न-पत्र में व्याख्या कठिन आई थी, जिसके चलते दिक्कत का सामना करना पड़ा। अन्य प्रशभन तो आसानी से कर दिए गए। कुल मिलाकर हिंदी में पास के अंक आ ही जाएंगे।
वीनेश कुमारी, कक्षा 12


प्रश्न-पत्र थोड़ा कठिन था। कुछ प्रश्न तो आसानी से कर दिए लेकिन कुछ में दिक्कत आई। अधिक अच्छा पेपर नहीं हो सका है। पास होने लायक ही अंक प्राप्त हो सकेंगे।
अकिंत कुमार कक्षा 12


केंद्र पर इस प्रकार की सख्ती है कि परीक्षा नहीं चुनाव हो रहा हो। जूते तक नहीं पहनने दिए जा रहे है। इससे सर्दी सता रही है। पेपर देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा सर्दी महसूस होती रही।
शिवम कक्षा 12

कक्ष निरीक्षकों की देखी गई कमी
मैनपुरी। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी देखी गई। बाहर से भेजे गए अधिकतर कक्ष निरीक्षक केंद्र पर नहीं पहुंचे। जिससे परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का टोटा देखा गया। दो-दो कक्ष निरीक्षकों की जगह पर एक-एक कक्ष निरीक्षक ही लगाया गया। कहीं कहीं तो लिपिकों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी निभाते हुए देखा गया।

सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कक्ष निरीक्षकों को संबंधित केंद्र पर ड्यूटी के लिए भेजें। वहीं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए वो संबंधित केंद्रों के प्रधानाचार्य से व्यक्तिगत बात कर कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था करें। हर हाल में मानक के अनुसार ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाए।
- जीएस राजपूत, डीआईओएस मैनपुरी

शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा
मैनपुरी। शाम को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी की परीक्षा का प्रशभनपत्र आयोजित किया गया। जिसमें कहीं से भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। द्वितीय पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई।
विज्ञापन



मैनपुरी। जनपद के 121 परीक्षा केंद्रों के लिए मात्र राजकीय इंटर कालेज मैनपुरी को ही संकलन केंद्र बनाया गया है। जिससे उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन में देरी हो रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को भी संकलन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन रात 11 बजे 10 बजे तक चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें