फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों का अधिग्रहण कर श्राइन बोर्ड बनाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा की बैठक शुक्रवार को किशोरपुरा स्थित शक्कर सिंधी धर्मशाला में हुई। इसमें गिरिराज, जतीपुरा, बरसाना, नंदगांव आदि तीर्थस्थलों के ब्राह्मणों ने भाग लिया। सभी ने ब्रज के मंदिरों का अधिग्रहण कर श्राइन बोर्ड बनाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन नागर ने बताया कि मंदिर अधिग्रहण कर श्राइन बोर्ड बनाए जाने के विरोध में चार फरवरी को गोवर्धन में एक विशाल रैली निकालेंगे। यदि इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने श्राइन बोर्ड बनाने का अपना निर्णय नहीं बदला तो मंदिर सेवायत और ब्राह्मण समाज मंदिर बंद कर विरोध जताएंगे। नंदकुमार पाठक ने कहा कि सरकार को मंदिर के अधिग्रहण से पहले मंदिरों की बाहरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपेश गोस्वामी ने कहा कि सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों में कोई आस्था नहीं है। बैठक में मुरारीलाल थोकदार, योगेंद्र ब्रजवासी, संजय कौशिक, मुकेश, जितेंद्र, उमाशंकर कौशिक, राजकिशोर, राजीव, शोभित शर्मा, दीपक मुखिया, लक्ष्मी नारायण, भगवानदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें