कोसीकलां (मथुरा)। गोल्डन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित 32वीं अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फरीदाबाद ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में विजय यादव एकेडमी फरीदाबाद ने जीशान क्लब, अलीगढ़ को छह विकेट से हराया। विजेता टीम को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने 71 हजार रुपये एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।
हिंदू इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित मैच का आरंभ विशिष्ट अतिथि पीसी जैन ने टॉस करके किया। फरीदाबाद ने टॉस जीतकर अलीगढ़ को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। अलीगढ़ की शुरुआत बहुत खराब रही। कप्तान जीशान और ओपनर साथी के साथ दूसरे ओवर में आउट हो गए। अलीगढ़ की पूरी टीम 23 ओवर में 99 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में उतरी फरीदाबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज विकास मात्र दो रन के स्कोर पर ही पहले ओवर में आउट हो गए।
सूरज एवं अकन पवार ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 40 रन की साझेदारी की। फरीदाबाद की टीम 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए। अरुण पवार ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। हरिमोहन सैनी ने विवेक को मैन ऑफ दी मैच देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण फरीदाबाद के कप्तान विकास को 71000, ट्राफी, उपविजेता टीम के कप्तान जीशान को 41000 एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। अंपायरिंग रोहताश सिंह, अप्पू खान, महेंद्र कुमार, कमेंट्री मोहन मास्टर, स्कोरिंग प्रदीप भारद्वाज ने की। नरदेव चौधरी हरीओम गुप्ता, केके अग्रवाल, सुभाष बांसईया, पीएल शर्मा, वेदराम शर्मा, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट थे।