फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान किसान को लगा सदमा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
चौमुंहा (मथुरा)। गांव अकबरपुर में राजस्व टीम द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान एक किसान को सदमा लग गया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कानूनगो कृपाल सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ शुक्रवार को जेसीबी लेकर गांव अकबरपुर पहुंची। यहां अतिक्रमण हटाने शुरू किए। कुछ लोगों के खेत से अतिक्रमण हटा दिए गए। बच्चू सिंह के खेत से भी अतिक्रमण हटाया गया।

जेसीबी निकालने से उसकी गेहूं की फसल में काफी नुकसान हो गया। जब उसने फसल से जेसीबी निकालने से मना किया तो राजस्व टीम के सदस्यों और पुलिस ने उसे धमका दिया। क्षतिग्रस्त फसल देख उसे सदमा लग गया और बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है राजस्व टीम पक्षपात कर रही है, कुछ लोगों की जमीन से कब्जे नहीं हटाए हैं, जबकि कुछ लोगों के कब्जे हटा दिए गए हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पक्षपात से अतिक्रमण हटाए गए तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें