फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को पीटा

विज्ञापन
TVS Graphite
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल में दवा लेने पहुंची महिला के साथ नामजद ने छेड़छाड़ कर दी। इसका जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट महिला ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। इसी क्रम में खेत पर जा रही किशोरी के साथ मारहरा क्षेत्र में मनचले ने छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला तीन जनवरी को दवा लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। उसी समय नीरज पुत्र श्रीकृष्ण निवासी शांति नगर सहित तीन लोग उसके पास जा धमके। आरोप है जहां नीरज ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं दूसरी ओर थाना मारहरा निवासी एक किशोरी खेत पर जा रही थी। उसी समय अनिल पुत्र पन्नालाल निवासी सिरसावदन ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाना मारहरा में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें