फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में धूमधाम से निकली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में श्री राधाकृष्ण मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में आकर्षक झांकियां, ऊंट, घोड़ा, काली अखाड़े, बैंडबाजे आकर्षण का केंद्र रहे। कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


श्री कैलादेवी कदम बाजार दुकानदार समिति द्वारा रामलीला मैदान में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम कथा का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा से हुआ। श्रीराधाकृष्ण मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, ब्रह्मानंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। कलश यात्रा में 151 ताबें, 151 स्टील व 101 सौभाग्यवती महिलाएं मिट्टी के कलश धारण कर चल रही थीं।

कलश यात्रा में श्रीगणेश, राधा-कृष्ण, भोले शंकर-मां पार्वती, भगवान श्रीराम की झांकियां शामिल रहीं। काली अखाड़े, इटावा का घोड़ा बैंड भी करतब दिखाते हुए चल रहे थे। वृंदावन से आए कथा वाचक बृजबिहारी महाराज की आरती पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल ने उतारी। कलश यात्रा से सुहागनगरी की राहें भक्तिमय हो गईं। कलश यात्रा श्रीराधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई। कलश यात्रा में मेयर नूतन राठौर, अजय अग्रवाल, राकेश यादव, पवन गुप्ता, संजय पोरवाल, शशिकांत शर्मा, दिनेश प्रजापति, अनुपम गुप्ता, राजेश तोमर, कामताप्रसाद गुप्ता शामिल रहे। पहले दिन कथा का शुभारंभ जीके शर्मा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें