मथुरा। एक सप्ताह से लगातार हो रहे घने कोहरे के चलते मथुरा से गुजरने वाली तीन ट्रेनें रद्द कर दी गईं। साथ ही 17 ट्रेन तीन से 15 घंटे तक देरी से चलीं। ट्रेन रद्द होने और लेट चलने से यात्री खासे परेशान रहे।
शुक्रवार को लगातार लेट रहने के चलते नई दिल्ली के सराय रोहिल्ला से चलकर छिंदवाड़ा जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से चलकर भुसावल जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस और नई दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस ट्रेन को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया।
डाउन रूट की गोंडवाना एक्सप्रेस 18 घंटे, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 18 घंटे, अप रूट की सचखंड एक्सप्रेस 15 घंटे, डाउन रूट की सचखंड एक्सप्रेस 13 घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस नौ घंटे, पंजाब मेल नौ घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस सात घंटे, मंगला एक्सप्रेस छह घंटे, झेलम एक्सप्रेस छह घंटे, उत्कल एक्सप्रेस छह घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस पांच घंटे, पंजाब मेल पांच घंटे, ताज एक्सप्रेस चार घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, समता एक्सप्रेस चार घंटे, गोआ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चली।