फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी में युवक को गोली मार किया लहूलुहान

विज्ञापन
घटनास्‍थल पर बरामद खोखे व पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

रंगदारी को लेकर नामजद ने एक युवक को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसे परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव जीसखपुर निवासी श्रीनिवास देर रात करीब दस बजे गांव में मौजूद था। उसी समय गांव का बंटी उसके पास जा पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जिसका श्रीनिवास ने विरोध किया। आरोप है उससे बौखला कर आरोपी ने उस पर दो फायर किए। जिसमें एक गोली श्रीनिवास के पेट में जा लगी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में पहुंचे घायल युवक को चिकित्सकों ने गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। वहीं थाना प्रभारी बागवाला ने बताया कि मामले की तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। घटना के पीछे पुरानी कार बुक कराने को लेकर रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें