फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल हुई महिला का हुआ गर्भपात

विज्ञापन
गर्भपात भी करवा डाला
विज्ञापन
एटा/मिरहची।
विज्ञापन

मामूली विवाद में मारपीट में घायल हुई महिला का गर्भपात हो गया। जिसकी शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की रिपोर्ट पीड़ित पक्ष ने थाना मिरहची में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव नगला धानुक निवासी कालीचरन और योगेन्द्र निवासी हीरापुर सहित 12 लोगों के साथ पेड़ का गुंदा टूटने को लेकर दो दिन पहले मारपीट हो गई थी। जिसमें योगेन्द्र ने कालीचरन के घर की महिला मंजू देवी से मारपीट कर दी थी। जिससे उसका ढाई माह का गर्भपात हो गया। इसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत मिरहची पुलिस को दर्ज कर्राई। जिसे लेकर सक्रिय हुई पुलिस ने ढाई माह के भ्रूण का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की रिपोर्ट कालीचरन ने थाना मिरहची में योगेन्द्र सहित 12 लोगों के खिलाफ मारपीट कर गर्भपात कर जाति सूचक शब्दों की गालियां देने की दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है। दो दिन पहले ट्रक से पेड़ का गुंदा टूटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट, पथराव के साथ ही फायरिंग हो गई थी। जिसमें चार लोग लाठी डंडो की चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें