फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम छह डिग्री पर पहुंचा पारा, अलाव बना सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में सोमवार को घने कोहरे और गलन भरी सर्दी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर एक बजे तक कोहरा छाए रहने के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। वहीं न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लोग दिनभर अलाव का सहारा लेते देखे गए।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से जनपद में सर्दी का प्रकोप अचानक बढ़ गया है। शनिवार से शुरू हुआ घना कोहरा सोमवार को भी मौसम में छाया रहा। सोमवार को घने कोहरे के चलते वाहनों के पहिए थम गए। फॉग लाइट के बीच सड़कों पर वाहन रेंगते हुए देखे गए। घने कोहरे के कारण लोग अपने कार्यों के लिए देरी से घर से निकल पाए। सर्दी और कोहरे के बीच बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाते देखा गया। कई बच्चे तो स्कूल गए ही नहीं।

गलन भरी सर्दी के बीच लोग दिन भर अलाव का सहारा लेते देखे गए। सर्दी से सर्वाधिक परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। सोमवार को तीन बजे के बाद फिर से मौसम में कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया था। सोमवार को जनपद में तापमान न्यूनतम छह डिग्री तथा अधिकतम 21 डिग्री नापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें