फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास पेट्रोलियम अधिकारी से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर में बाइकर्स गैंग ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने में लगा है। पुलिस एक भी गैंग को नहीं पकड़ पा रही है। पुलिस चौकी के सामने लूट हो रही हैं। शुक्रवार को गैंग ने दो घंटे में तीन वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


संजय प्लेस में पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने पेट्रोलियम अधिकारी का मोबाइल लूट लिया। वहीं एत्माद्दौला में दो लोगों से मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज कर लिए, लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके।

कोटा (राजस्थान) निवासी मोहम्मद एजाज भारत पेट्रोलियम में अधिकारी हैं। शुक्रवार को वह संजय प्लेस स्थित विस्फोटक विभाग आए थे। वह रात आठ बजे संजय प्लेस पुलिस चौकी के पास टहल रहे थे और मोबाइल से ऑनलाइन बस टिकट की बुकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी काले रंग की बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने मोहम्मद एजाज के हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। अधिकारी ने शोर मचाया। मगर, बदमाश भागने में सफल रहे। मोहम्मद एजाज ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

शनिवार को सीओ हरीपर्वत एएसपी श्लोक कुमार से मिले। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। एएसपी के आदेश पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश नजर आ रहे हैं। काले रंग की बाइक है।
विज्ञापन


बाइक कौन सी यह साफ नहीं हो सका है। एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें