फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा उत्सव के बहाने शाह और योगी ने 2019 पर साधा लक्ष्य

विज्ञापन
मंचासीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन के पिता लाला कुमरसैन अग्रवाल की स्मृति में आयोजित सेवा उत्सव कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दूसरे की तारीफ करते नजर आए। दोनों की जुगलबंदी में निशाने पर 2019 का लोकसभा चुनाव था। गुजरात और हिमाचल में जीत की खुशी से लवरेज दोनों नेताओं ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक विजय यात्रा जारी रखने का दंभ भरा। शाह ने पिछली सपा सरकार को निशाने पर लिया तो योगी ने पूंजीपतियों के साथ-साथ मजदूरों का जिक्र कर विकास के संतुलन का मुद्दा उछाला।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीडी जैन कालेज के मैदान पर आयोजित सेवा उत्सव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ऐसी जुगलबंदी थी कि दोनों एक दूसरे की तारीफ करते नजर आए। अमित शाह फिरोजाबाद में पहली बार आए थे जबकि योगी आदित्यनाथ का यहां दूसरी बार आना हुआ। इससे पहले योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव में पीडी जैन कालेज के मैदान पर ही सभा करने आए थे और शाह विधानसभा चुनाव में सिरसागंज में जयवीर सिंह के लिए वोट मांगने आए थे।

सुहाग नगरी में यह पहला मौका था कि शाह और योगी एक साथ मंच पर थे। हाल ही में गुजरात और हिमाचल में मिली जीत के बाद शाह का यूपी में यह पहला कदम था। इसकी खुशी मुख्यमंत्री योगी ने जाहिर की। योगी की नजर में शाह एक कुशल रणनीतिकार हैं। योगी बोले भी शाह के पास ऐसा कौन सा मंत्र है जिससे वह जो भी रणनीति बनाते हैं उसमें सफलता मिलती है, दुनिया के लोग इससे अंचभित हैं और रिचर्स कर रहे हैं। तारीफ दर तारीफ करते हुए योगी बोले शाह के रणकौशल ने और प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व ने भाजपा को कई राज्यों में जीत दिलाई है। योगी ने जब कहा कि यह विजय यात्रा जारी रहेगी तो उनकी नजर 2019 के लोकसभा चुनाव पर थी। 2019 को ध्यान में रखते हुए योगी ने पूंजीपति और मजदूरों के संतुलन की बात उद्योगों की तरक्की का जिक्र करते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें