एटा। जिले के सहायता प्राप्त स्कूलों में मिड डे मील में मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। नगर के स्कूलों में एमडीएम कागजों पर बांटा जा रहा है। बुधवार को शहर के ठंडी सड़क स्थित दिगंबर जैन कन्या जूनियर हाइस्कूल में बच्चों को दूध का वितरण नहीं किया गया।
ठंडी सड़क स्थित दिगंबर जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल में स्कूल प्रशासन की मनमानी से एमडीएम में खेल हो रहा है। स्कूल में बुधवार को दूध का वितरण नहीं होने पर विद्यार्थियों ने रोष जताया। बच्चों ने बताया कि हमको केवल तहरी बांटी जाती है। दूध कभी बांटा नहीं जाता है।
इसके साथ ही सोमवार को भी चावल दिए जाते हैं। फल का वितरण भी नहीं होता। अभिभावकों ने भी एमडीएम में हो रही धांधली की शिकायत प्रशासन से की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।