फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को जिले में रहेगी कड़ी चौकसी

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। छह दिसंबर को लेकर महानगर समेत जनपद में कड़ी चौकसी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के तैनाती रहेगी। इसके अलावा क्यूआरटी भी मुस्तैद दिखाई देगी। थाना और चौकी प्रभारियों को सतर्क और सजग रहते हुए शांत फिजां बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अयोध्या में बाबरी विध्वंस के बाद हिंदू संगठन छह दिसंबर को शौर्य दिवस और मुस्लिम संगठन काला दिवस के रूप में मनाते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने चौकसी कड़ी कर दी है। महानगर के चौराहे-तिराहोें पर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया है। सवेरे से हर गतिविधियों पर पुलिस नजरें रखेगी।

एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं। शांत फिजां को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उधर, छह दिसंबर की पूर्व संध्या पर राया पुलिस ने कस्बे में भ्रमण करके शांति बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि शांत माहौल को खराब करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें