फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की पुलिस पर किया हमला, दरोगा-सिपाही पीटे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। हत्यारोपियों की तलाश में पहुंची हरियाणा की पुलिस पर स्कार्पियो सवार लोगों ने हमला कर दिया। एक दरोगा और दो सिपाहियों के साथ मारपीट की गई। हरियाणा पुलिस ने मोबाइल और पांच हजार की नकदी लूटने का आरोप लगाते हुए 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हरियाणा के होडल कस्बे की सीआईए के दरोगा आस मोहम्मद, सिपाही नरेंद्र सिंह और देवी सिंह शनिवार रात नौहझील के गांव मखदूमपुर में हत्यारोपी परमानंद और दीपक की तलाश में आए थे। दीपक होडल में हुई किसी की हत्या के मामले में नामजद है। दीपक के ससुरालियों से मखदूमपुर में पूछताछ करने के बाद कार सवार सीआईए की टीम होडल लौट रही थी। सीआईए की टीम नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर न्यू बाबा ढाबा के समीप पहुंची थी कि दो स्कार्पियो सवारों ने हमला बोल दिया।

हमलावर सीआईए की टीम से मारपीट की। सीआईए की टीम के लोगों ने आरोप लगाया है कि भीड़ ने मोबाइल फोन और पांच हजार की नकदी भी छीन ली है। कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। जानकारी पाकर होडल के डीएसपी मौजीराम और सीओ मांट राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। हमलावरों की जानकारी जुटाई गई। दरोगा ने सात नामजद और छह अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वीरेंद्र, डॉ. ओम सिंह, देवेंद्र पहलवान, बिल्लू पहलवान, धनी पहलवान, भूदा, सौरभ पहलवान और छह अज्ञातों के खिलाफ हमला, लूटपाट में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें