फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमवीडीए के नजारत बाबू के घर से पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। गोविंदनगर के कृष्णापुरम में एमवीडीए के नजारत बाबू के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर पांच लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर गए। नजारत बाबू पत्नी को ब्रेन हैमरेज के चलते अस्पताल में थे। इसके अलावा चोरों ने मोहन नगर में दो मकानों में घुसकर तीन लाख के जेवर-नकदी पार कर दी।
विज्ञापन


थाना गोविंदनगर की कृष्णापुरम कॉलोनी निवासी विजय शर्मा की पत्नी का एक पखवाड़े पूर्व ब्रेन हैमरेज का इलाज हाईवे पर सिटी अस्पताल में चल रहा है। सोमवार की रात घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने अलमारियों के लॉक तोड़कर 4.50 लाख के जेव और 50 हजार की नकदी पार कर दी। पड़ोस में जगार होने पर चोर भाग खड़े हुए।
इसके बाद चोरों ने मोहन नगर कालोनी में धीरज के घर में घुस दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चुराई। यही पर प्रेम सिंह के मकान का निशाना बनाया। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि चोरी के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें