फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में हंगामे के बीच 46.88 फीसदी मतदान

विज्ञापन
पु‌लिस से भी हुई झड़प। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में हल्के फुल्के हंगामों के बीच 46.88 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोट नगर पंचायत गोकुल में पड़े जबकि सबसे कम पोलिंग मथुरा नगर निगम में हुई है। हर मतदान केंद्र पर वोटर लिस्ट को लेकर हंगामा होता रहा। हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब थे।
विज्ञापन


मथुरा में रविवार को एक नगर निगम, एक नगरपालिका और तेरह नगर पंचायतों के लिए चुनाव कराया गया। वोटर लिस्ट को लेकर सुबह से ही हर मतदान केंद्र पर हल्ला मचने लगा था। मतदाता सूची से मोहल्ले के मोहल्ले साफ थे। हजारों लोग वोट डालने से वंचित रह गए। मतदान केंद्रों पर प्रदर्शन तक किए गए। गोकुल में मतदान केंद्र पर विधायक पूरनप्रकाश के पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। छाता के मतदान केंद्र पर भी हंगामा रहा।

नोकझोंक होती रही थी। हल्के फुल्के हंगामों को छोड़ पूरे जिले में शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। राया, बाजना और कोसीकलां में शाम को साढ़े छह बजे तक पोलिंग कराई गई। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि जिले में 46.88 फीसदी मतदान हुआ है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। सभी ईवीएम को मतगणना स्थलों पर पुलिस की सुरक्षा में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें