फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों पर पुलिस और प्रशासन की दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव एवं सीओ सिटी के साथ बूथों का जायजा लिया। क्षेत्रीय जनता को सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद नगर निगम में 29 नवंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। पुलिस फोर्स द्वारा संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का भ्रमण किया जा रहा है। आमजन को बिना किसी डर भय के निष्पक्ष होकर मतदान करने का भरोसा दिलाया जा रहा है।

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी उत्तर लोकेश भाटी ने चौकी प्रभारियों के साथ थाना क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर दस्तक दी।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया थाना उत्तर क्षेत्र के अन्तर्गत द्वारिकापुरी स्थित गौरीशंकर इंटर कालेज, डीपी पब्लिक स्कूल, हेमकान्वेंट स्कूल व डा. भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज कोटला रोड नगला करन सिंह के साथ अन्य कालेजों में सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें