फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कानून व्यवस्था फेल-रामगोपाल यादव

विज्ञापन
राम गोपाल यादव - फोटो : self
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है। अपराध चरम पर है। समाजवादी पार्टी के जिला स्तरीय नेता भाजपा के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से कम नहीं हैं। सपा को जिला स्तरीय नेताओं पर भरोसा है। आगरा में ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की शिकायत पर कहा सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव बुधवार दोपहर ढाई बजे रॉयल गार्डन में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम है। विकास के नाम पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल में कुछ नहीं किया है।

निकाय चुनाव में भाजपा को जनता अहसास करा देगी। इस अवसर पर अब्दुल वाहिद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू, जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, एमएलसी असीम यादव, विजय आर्या, डॉ. दिलीप यादव, डॉ. अजब सिंह यादव, युवा नेता सुमित यादव, भोला, हरेंद्र यादव, अनिल यादव, पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव नेहरू, मंगल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें