फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन से पूर्व फाइलें खंगालने में जुटे अफ्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले चुनावी सभा को संबोधित करने 23 नवंबर को सुहागनगरी में पहली बार आ रहे हों लेकिन अधिकारियों की सांसे अटकी हुई हैं। इस दौरान प्रदेश एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी। ताकि यदि मांगा जाए तुरंत दिखा सकें।
विज्ञापन


अधिकारी पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन के तहत टूंडला के कलस्टर की प्रगति रिपोर्ट बनाने में जुटे हैं। स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति व उज्ज्वला योजना के साथ पीएम आवास योजना, शहरी क्षेत्र में स्वच्छता मिशन, किसान ऋण माफी योजना की प्रगति के बारे में अभिलेख तैयार कराए जा रहे हैं।

एक अधिकारी का कहना है कि चुनावी सभा के दौरान भले ही सीएम कुछ भी नहीं पूछें लेकिन यह तैयारी एहतियात के तौर पर की जा रही है। यदि उन्होंने कुछ मांगा तो तत्काल दिखा सकेंगे। इसके साथ ही प्रमुख योजनाओं पर फोकस किया जा रहा है। चुनाव की तैयारी का खाका खींचा जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जोन से फोर्स की डिमांड की है। उम्मीद है कि पर्याप्त मात्रा में जिले को फोर्स मिलेगा। ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो सके।
विज्ञापन

राजेश सिंह, एसपी सिटी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें