फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बाल अपराधों पर नहीं लग पा रहा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा। आए दिन मासूम बच्चों के साथ अपहरण, हत्या, दुष्कर्म, कुकर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही हैैं। आलम यह है कि अब बच्चों का घर के बाहर खेलना भी सुरक्षित नहीं है। वहीं पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम है।
विज्ञापन


इस साल जिले में 23 बच्चे आपराधिक वारदातों का शिकार हो चुके हैं। इनमें 12 की हत्या, जबकि आठ बालिकाएं दुष्कर्म का शिकार हो चुकी हैं। वहीं एक बालक के साथ कुकर्म भी हुआ था। दो बच्चों का अपहरण भी हो चुका है। अधिकांश वारदात बच्चों के स्कूल आते-जाते या घर के बाहर खेलते समय हुई हैं। वहीं जिले में नवजातों को फेंकने के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। पटियाली क्षेत्र में दो नवजात खेत में पड़े मिले थे। ऐसे मामलों में पुलिस की सुस्ती से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

बाल अपराध में सिढ़पुरा संवेदनशील

कासगंज। बच्चों के साथ होने वाले अपराधों में सिढ़पुरा क्षेत्र काफी संवेदनशील है। अब तक हुई वारदातों में आधा दर्जन मामले सिढ़पुरा क्षेत्र के हैं। ढोलना भी ऐसे मामलों के लिए कुख्यात है। इस क्षेत्र में भी चार बच्चे घिनौनी वारदातों का शिकार हो चुके हैं। सोरों व पटियाली में 3-3, सहावर व कासगंज में 2-2, गंजडुडवारा व अमांपुर में 1-1 वारदात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल बच्चों के साथ होने वाले अपराध

1 जनवरी- सोरों के नगला बहोरा से नवजात को चारपाई से उठाकर ले गए बदमाश।
12 जनवरी- दरियावगंज से 5 वर्षीय बालक की अपहरण के बाद हत्या। शव कायमगंज से बरामद।
17 मार्च सोरों में छात्रा के साथ गैंग रेप
23 अप्रैल- कासगंज में एक बालिका के साथ दुष्कर्म।
25 मई- सहावर के तारापुर में बालक को अगवा करके हत्या, शव खेत में दफना दिया।
8 जून- ढोलना व अमांपुर में एक-एक बालिका के साथ दुष्कर्म।
16 जून- सोरों में बालक को अगवा करने के बाद हत्या।
19 जून- सिढ़पुरा से छात्रा का अपहरण।
22 जून- ढोलना में किशोरी के साथ गैंगरेप
27 जून- सिढ़पुरा में बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या।
14 जुलाई- पटियाली में बालक को अगवा कर कुकर्म।
31 जुलाई- सिढ़पुरा के भुजपुरा में मासूम भाई-बहन की हत्या।
1 अगस्त- गंजडुंडवारा में अज्ञात मासूम का शव नहर से बरामद।
12 अगस्त- सिढ़पुरा में बालिका से दुष्कर्म।
22 अगस्त- ढोलना में सौतेली मां ने मासूम की जहर देकर हत्या।
14 सितंबर- दरियावगरंज में बालक की अगवा कर हत्या।
27 सिंतबर- सहावर में स्कूल जाते छात्र का अपहरण।
27 सितंबर- ढोलना में किशोरी के साथ दुष्कर्म।
30 अक्तूबर- कासगंज से बालिका का अपहरण।
14 नवंबर- सिकंदरपुर वैश्य में किशोरी को बंधक बनाकर गैंग रेप।
19 नवंबर- सिढ़पुरा में बालिका की अगवा कर हत्या।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें