फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह दिवस पर निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
डायबिटीज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नार्थ इंडियन एजूकेशन ट्रस्ट (एनआईटी) एवं अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरुक रैली निकाली गई। रैली में स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़चढ़ कर भाग किया। स्लोगन पट्टिकाओं के माध्यम से संदेश दिया।
विज्ञापन


सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली सीएमओ आफिस से शुरु होकर ेकलक्ट्रेट होते हुए सीएमओ आफिस पर संपन्न हुई। सीएमओ कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। । सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कि हमें जंक फूड खाने से बचना चाहिए। दिनचर्या में टहलना शामिल करना चाहिए। डायबिटीज के प्रति जागरुकता की कमी के कारण रोग दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने एनसीडी क्लीनिक खोले हैं। जहां डायबिटीज की जांच एवं इलाज करा सकते हैं। एसीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि डायबिटीज बीमारी महिलाओं में तेजी से हो रही है। हर दसवीं महिला को डायबिटीज रोग है। डायबिटीज नियमित चेक कराते रहना चाहिए। डीपीएम सरजू खान, डीसीपीएम रवि कुमार, अनिल कुमार, अनिल यादव, अंकुर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें