फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी ने नए सिरे से तैयार कराई 433 इकाइयों की सूची

विज्ञापन
प्रदूषण
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 433 इकाइयों की सूची नए सिरे से तैयार कराकर आगरा कार्यालय भेजी है। सूची में फिरोजाबाद में गैस से संचालित इकाइयों और बंद इकाइयों की सूची शामिल है।
विज्ञापन


सुहागनगरी में बढ़ते प्रदूषण एवं क्षमता विस्तार को लेकर कांच उद्योग के खिलाफ एनजीटी में पिछले ढाई साल से मामला चल रहा है। टीटीजेड की रोक के कारण जनवरी-15 से कांच इकाइयों की स्थापना पर रोक लगी है। करोड़ों रुपया इकाई स्थापित करने, गेल से अनुबंध करने के बाद भी इकाइयों को गैस नहीं मिल रही। इधर पर्यावरण मंत्रालय में गत माह हुई बैठक के बाद लंबित इकाइयों को गैस मिलने की संभावना बढ़ी है।

मंत्रालय ने कोई निर्णय देने से पूर्व टीटीजेड में संचालित समस्त इकाइयों का ब्यौरा तलब किया है। वर्ष 1996 से पूर्व कोयले से संचालित इकाइयों की संख्या, गैस और बिजली से संचालित के साथ बंद इकाइयों की रिपोर्ट तलब कर ली है। टीटीजेड में उद्योग विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शपथ पत्र दाखिल कर चुके हैं। इसके बावजूद विभागीय अफसर पर्यावरण मंत्रालय की बैठक को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नए सिरे से 433 इकाइयों की सूची आगरा कार्यालय को भेजी है। सूची उपायुक्त उद्योग और क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण के संयुक्त हस्ताक्षर से भेजी गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पीपी श्रीवास्तव ने कहा 433 इकाइयों की सूची तैयार कराकर आगरा कार्यालय भेजी है। ताकि गलती की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें