फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद से लड़ने वाला असली देशभक्त: बिट्टा

विज्ञापन
मनिंदर जीत सिंह बिट्टा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। जो आतंकवाद और भ्रष्टाचार से लड़ता है वही असली मायने में देशभक्त है। क्योंकि दोनों ही देश के लिए घातक हैं। यह संदेश ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने रविवार को वृंदावन के मोदी भवन में पत्रकारों से हुई बातचीत में दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुला के कश्मीर पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि ऐसे दो मुंहें लोगों के बयान ही उनकी देश भक्ति की परीक्षा दे देते हैं। बिट्टा वृंदावन बाल विकास परिषद के आयोजन में शामिल होने आए थे। मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी जैसे निर्णय की तारीफ करते हुए कहा कि मैं मोदी जी का समर्थक नहीं हूं, लेकिन उनके द्वारा देश हित में जो नोटबंदी का निर्णय लिया गया उससे कश्मीर में आतंकवाद की कमर टूटी है।

आतंकवादी कमजोर हुए हैं। सेना कश्मीर में आतंकियों को चुन-चुनकर मार रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच सकारात्मक होनी चाहिए। जीसएटी से लोगों को एक साल तक परेशानी होगी, एक साल के बाद सब कुछ सही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें