फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 स्कूलों में सवा करोड़ से लगेंगे वाटर कूलर

विज्ञापन
स्कूल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। ग्राम पंचायतों से नगर निगम में शामिल किए गए प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में 1.25 करोड़ से वाटर कूलर और बेंच लगवाई जाएंगी। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एक साल की विधायक निधि की राशि स्कूलों में छात्रों की सुविधाओं के लिए खर्च करने की पेशकश की है।
विज्ञापन


विधायकों को निधि की पहली किश्त में 62.5 लाख रुपये दिए गए थे। इस पर ऊर्जा मंत्री और मथुरा वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने अपनी निधि को नगर क्षेत्र के स्कूलों में छात्रों के लिए ठंडा पानी और बेंच आदि के लिए पत्र लिखा था।

हाल ही में नगर निकाय आचार संहिता लगने से कुछ दिन पूर्व जारी हुई दूसरी किश्त सहित ऊर्जा मंत्री ने 1.25 करोड़ की राशि से नगर निगम में शामिल किए गए 60 प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों में वाटर कूलर और बेंच लगाने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें