सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने के लिए पोस्टकार्ड अभियान का शुभारंभ करते अखंड आर्यवर्त संघ के लोग
सोरों। पौराणिक व आध्यात्मिक नगरी सोरों सूकर क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग अब व्यापक रूप ले रही है। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ का ओर से सोमवार से सोरों को तीर्थ स्थल शीघ्र घोषित करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड भेजने का अभियान शुरू किया गया।
इसका शुभारंभ कसरेट बाजार से किया गया। अभियान की शुरूआत करते हुए संघ के अध्यक्ष भूपेष शर्मा ने कहा कि यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। पूरे नगर को चार भागों में विभाजित कर यह अभियान चलाया जाएगा।
हर मोहल्ले में कैंप लगाकर यह अभियान चलेगा। प्रधानमंत्री को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग संबंधी तीर्थ वासियों द्वारा लिखित एक लाख 51 हजार पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को डाक द्वारा भेजे जाएंगे। इस अवसर पर सीटू तिवारी, जगदीश महेरे, पंकज महेरे, नीरज तिवारी गोविंद महेरे, अनुराग दीक्षित आदि मौजूद रहे।