फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हजारों दीपकों से जगमग हुआ चामुंडा परिसर

विज्ञापन
कासगंज में देव दिवाली के मौके पर दीपक से सजा चामुंडा मंदिर परिसर
विज्ञापन
कासगंज। नगर के चामुंडा मंदिर परिसर एवं प्रभुपार्क सहित अन्य मंदिरों में देर सायं कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हजारों दीपकों की दीपमाला से रोशन परिसर का वातावरण ऐसा बना कि मानों देवता ही उतर आए हों। इस मनोहारी आकर्षण ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिसर में पहुंचकर देव दर्शन किए और प्रभु की भक्ति की।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली माना जाता है और साथ ही इसके बाद दीपोत्सव का दौर भी बंद हो जाता है। बता दें, इस दिन देवों की आराधना की जाती है। इसी के चलते शनिवार को चामुंडा मंदिर परिसर में देव दिवाली मनाने के लिए भव्य तैयारियां की गईं। इस दौरान हजारों दीपकों की दीपमाला सजाई गई। पूरे मंदिर परिसर में चारों ओर दीपकों की जगमग से मनोहारी छटा उभरकर आई।

जमीन पर आकर्षक रंगोली सजाई गईं और इनको भी दीपकों से सजाया गया। साथ ही मंदिर पर भव्य सज्जा की गई। वहीं देर रात्रि आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया। उधर, प्रभु पार्क मंदिर परिसर पर में भी दीपमालिका की गई। बड़ी संख्या में रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान नहाया नजर आया। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें