फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किशनी के सपा कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
सांसद के सामने हंगामा करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर निकाय चुनावों के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद समाजवादी पार्टी में फैली रार थमने का नाम नहीं ले रही है। करहल और भोगांव के बाद शनिवार को किशनी में दावेदारों ने बगावती तेवर दिखाए।
विज्ञापन


पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व चेयरमैन जैसीराम यादव ने समर्थकों के साथ जमकर हंगामा किया। इस दौरान सांसद तेज प्रताप यादव कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक ले रहे थे। वहीं जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने प्रेसवार्ता कर निकायों के प्रत्याशियोें की संशोधित सूची जारी कर दी।

गुरुवार रात को सपा ने जिले की नगर पालिका और सात नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी। तब ज्योंतिखुड़िया नगर पंचायत के लिए किसी भी प्रत्याशी की घोषणा पार्टी ने नहीं की थी।
विज्ञापन


शनिवार को सपा के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन था। तभी वहां पर किशनी के पूर्व चेयरमैन जैसीराम यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। समर्थकों ने घोषित प्रत्याशी का विरोध करते हुए पूर्व चेयरमैन के पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए।

जब दो घंटे तक कार्यकर्ता शांत नहीं हुए तो सांसद स्वयं बैठक छोड़ कर बाहर निकले और उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत किया। इससे पूर्व करहल और भोगांव में भी सपा प्रत्याशी का विरोध हो चुका है। वहीं पार्टी की मासिक बैठक के बाद जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने प्रत्याशियों की संशोधित सूची जारी की। इसमें मैनपुरी नगर पालिका के अलावा, घिरोर, भोगांव के प्रत्याशी बदल दिए गए। वहीं ज्योंति खुड़िया में प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया गया।


समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए संशोधित सूची जारी की गई है।

इसके अनुसार नगर पालिका मैनपुरी से शीला देवी पत्नी दुर्गपाल सिंह, नगर पंचायत कुरावली से वंदना राठौर, नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया से प्रीति देवी, नगर पंचायत भोगांव से संध्या, नगर पंचायत बेबर से रामवती गुप्ता , नगर पंचायत, कुसमरा से संजय कुमार गुप्ता, नगर पंचायत किशनी से डैनी यादव, नगर पंचायत घिरोर से ऊषा देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं नगर पंचायत करहल से पूर्व में चयनित उम्मदीवारों को निरस्त कर दिया गया है। अब करहल में उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें