फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन बाद मिला यमुनापार को पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पिछले 10 दिन से पेयजल किल्लत से जूझ रहे यमुनापार क्षेत्र के लोगों को मंगलवार को राहत मिली। अमर उजाला ने क्षेत्र की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जलकल विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए टीम को लगाया। टीम ने दिन भर की मशक्कत के बाद लाइन को ठीक किया और शाम को जलापूर्ति सुचारु हो सकी। इससे जनता ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दस दिन पूर्व पीलाखार इलाके में जलकल विभाग की बड़ी पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। इसकी वजह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद होता रहा। वहीं जनता पानी की बूंद बूंद के लिए तरस गई थी। पाइप लाइन में लीकेज की वजह से नुनिहाई, शाहदरा, हनुमान नगर, ट्रांसयमुना कालोनी, सीता नगर, मोती महल, यमुना ब्रिज सहित तमाम इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान घूमते देखे गए।

अमर उजाला ने लोगों की परेशानी को समाचार के जरिये उजागर किया। मंगलवार सुबह जलकल विभाग की टीम वहां जेसीबी और अन्य उपकरण लेकर पहुंच गई। दिन भर वहां काम किया और शाम तक लाइन को दुरुस्त कर दिया। लीकेज बंद होने के बाद वाटर वर्क्स से जलापूर्ति हुई तो लोगों को घरों तक पानी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें