फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन महराज के जयकारों से गूंजा वातावरण

विज्ञापन
पूजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में करहल रोड स्थित अग्रवाल सभा भवन में शुक्रवार को गोवर्धन महाराज का अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। महिला-पुरुषों ने खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


अन्नकूट बनाकर प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। गोवर्धन महाराज, कृष्ण एवं राधा की प्रतिमाओं का आकर्षक ढंग से श्रंगार करके छप्पन भोग लगाए। पूजा कराने के बाद आचार्य डा. इच्छाराम द्विवेदी ने कहा गोकुलवासी इंद्र की पूजा किया करते थे। बाल कृष्ण ने गोकुल में इंद्र की पूजा बंद करा दी।

इससे नाराज होकर इंद्र ने घनघोर बारिश शुरू करा दी। इससे बचाव के लिए बाल कृष्ण ने छगुनी पर गोवर्धन पर्वत को उठा कर गोकुलवासियों की रक्षा की। तभी से गोवर्धन महाराज की पूजा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम गोधूली बेला में गोवर्धन महाराज को अन्नकूट और छप्पनभोग का भोग लगाकर उनकी परिक्रमा की गई। अध्यक्षता महामंलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने की। इस मौके पर ग्याप्रसाद दुबे, डॉ. संजीव मिश्रा, अनिल अग्रवाल, सुरेश बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, घनश्यामदास गुप्ता, सुनील अग्रवाल, मोहित मित्तल, सेठी अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल आलोक गुप्ता, अरुण गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें