अलीगंज।(एटा)। मैनपुरी से लौट रहे कार मालिक की बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी। सूचना पर सीओ अलीगंज के साथ ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ थाना जसरथपुर में दर्ज कराई है।
थाना नया गांव क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी चंद्रभान पुत्र पूरन सिंह के पास ओमनी कार है। कार को दिवाली के दिन गांव के ही गुड्डू, लालू आदि लोग बुकिंग कर मैनपुरी ले गए थे। देर रात वह कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भनऊघाट पर बदमाशों ने कार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली चंद्रभान को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिवारीजनों के साथ पुलिस को दी। सूचना पर सीओ अलीगंज अजय भदौरिया के साथ थाना जसरथपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के भाई सत्यभान ने थाना जसरथपुर में अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।